फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   jila panchayat president election in 19 march in amroha

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम जारी, 19 मार्च को होगी वोटिंग

Wed, 28 Feb 2018 02:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला अमरोहा। 
ब्यूरो/ अमर उजाला अमरोहा।  Updated Wed, 28 Feb 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
jila panchayat president election in 19 march in amroha
डेमो इमेज
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी खाली होने के तीस घंटों बाद ही राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जिला पंचायत अध्यक्ष के रिक्त पद के लिए उपचुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। कुर्सी के दावेदार 12 मार्च को नामांकन कराएंगे। जबकि इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन


15 मार्च को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। जरूरत पड़ी तो 19 मार्च की सुबह 11 से 3 बजे तक जिला पंचायत सदस्य अपना अध्यक्ष चुनने के लिए वोटिंग करेंगे। मतदान खत्म होने के तत्काल बाद मतपत्रों की गिनती कराने के बाद विजयी उम्मीदवार की घोषणा होगी। चुनाव की प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम नवनीत सिंह चहल की मौजूदगी में होगी। 
विज्ञापन


सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी डगमगाने लगी थी। कई बार कुर्सी को गिराने की कोशिश की गई। लेकिन, बार-बार कुर्सी गिरने से बच जाती थी। लेकिन, 31 जनवरी को भाजपा नेता भूपेंद्र चौधरी ने पत्नी जिपं सदस्य सरिता चौधरी की अगुवाई में 16 सदस्यों ने डीएम नवनीत सिंह चहल को जिला पंचायत अध्यक्षा रेनू चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पत्र सौंप दिया था। जिसके बाद डीएम ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वोटिंग के लिए 26 फरवरी निधार्रित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया गया। जिसमें 28 में से 15 सदस्यों ने वोटिंग के जरिए अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन कर दिया। जिसके बाद जिपं अध्यक्ष का पद खाली हो गया था। सीट खाली होने के करीब तीस घंटे बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने जिलाधिकारी को निर्देशित कर दिया कि प्रदेश के आठ जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव होंगे। लिहाजा अमरोहा सीट पर भी 19 फरवरी को ही चुनाव कराया जाएगा। जिसकों लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed