फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   je of electric department will be on sub station

सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली घर में रहेंगे अवर अभियंता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
je of electric department will be  on sub station
अमरोहा। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को लेकर अधिशासी अभियंता गंभीर हो गए हैं। उन्होंने अवर अभियंताओं से सब स्टेशन में रोजाना जनसुनवाई करने को कहा है। रोजाना सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सब स्टेशन में रहना है। इसके पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी एसडीओ को दी है। औचक निरीक्षण में गैरहाजिर मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विश्वास कुमार ने बताया कि कार्यालय में मामूली शिकायतें भी आ रही है। इससे प्रतीत होता है कि अवर अभियंता निस्तारण में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसके लिए अवर अभियंताओं को रोजाना 10 से दोपहर 12 बजे तक सब स्टेशन में शिकायतों को सुनना होगा। दो जगहों पर कार्यभार देखने वाले अवर अभियंता को दिन तय करना होगा। शहर के 99 सब स्टेशन, दाउद सराय, गुलड़िया सब स्टेशन में सर्वाधिक शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने अवर अभियंता उदय राज सिंह, राजेंद्र सिंह, पवन वर्मा, अखिलेश सिंह, दीपेश सक्सेना, यशवंत गौड़, एमपी कश्यप और नरेंद्र चंद्र को निर्देशित किया है। कहा कि सब स्टेशन में जर्रूर बैठें। किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed