{"_id":"57323a8c4f1c1b9164919fa0","slug":"je-ko-bandhak-banaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई को बंधक बनाया, पुलिस ने छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई को बंधक बनाया, पुलिस ने छुड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 11 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोकझोंक के बाद उन्हें बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची नखासा थाने की पुलिस ने जेई को बंधनमुक्त कराया। मामले में छह किसान, दो जेई समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। किसानों का कहना है कि हर माह ठेकेदारों को पैसा दिया जाता रहा है।
ढबारसी बिजलीघर से जुड़ा ततारपुर गांव है। मंगलवार की सुबह जेई मोमराज को गांव में छह ट्यूूबवेलों को चोरी की बिजली से चलाने की सूचना मिली। इस पर वे अन्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तो ट्यूबवेल चलते मिले। इस पर जेई ने केबिल उतार लिए और विद्युत मोटरों को लेकर बिजलीघर जाने लगे।
इस दौरान किसानों ने जेई को घेर लिया और नोकझोंक करने लगे। गुस्साए किसानों ने जेई को बंधक बना लिया। ग्रामीणों का कहना है कि हर माह पैसा जमा किया जाता है तो फिर विद्युत मोटर कैसे पकड़ी जा रही है। सूचना पर नखासा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जेई को बंधन मुक्त कराया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि जेई की तहरीर पर किसान जयपाल, अशोक, बलवीर, निरंजन, समरपाल, यादराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, एसडीओ की तहरीर पर ठेकेदार रणवीर, महेंद्र और लाइनमैन हरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।