{"_id":"693349eb59b5c65d290abc6f","slug":"je-cyber-cheated-rs-85000-withdrawn-from-his-account-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-152849-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जेई से साइबर ठगी, खाते से उड़ाए 85 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जेई से साइबर ठगी, खाते से उड़ाए 85 हजार
Sat, 06 Dec 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
कैलसा। देहात क्षेत्र के गांव जलीलपुर बक्काल बिजलीघर में तैनात जेई सचिन गुप्ता के वेतन खाते से साइबर ठग ने 85 हजार रुपये की रकम निकाल ली। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जेई सचिन गुप्ता ने बताया कि वह परिवार समेत किसी अन्य राज्य में घूमने जा रहे थे। उन्होंने उस कार्यक्रम के लिए होटल बुक करने वाले एप एगोड़ा से ऑनलाइन रूम बुक किए थे। उन्होंने उसकी पेमेंट अपने खाते से ही ऑनलाइन की गई थी। वह बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे जलीलपुर बक्काल बिजलीघर में ड्यूटी पर थे। तभी उन्होंने मोबाइल में मैसेज में देखा कि होटल का कमरा गलत तारीख में बुक किया गया है।
उन्होंने गूगल से उस एप का कस्टमर केयर नंबर लेकर उस पर कॉल की। अपनी बुकिंग कैंसिल करने और पेमेंट वापस करने की बात कही तो उसने बुकिंग कैंसिल का मैसेज भेजा। कहा कि आपको व्हाट्सअप पर एक लिंक भेजा गया है, उसे खोल कर देखे और आपकी पेमेंट भी वापस कर दी गई है। बाद में उन्होंने व्हाट्सअप पर आए लिंक को खोला। जिससे ठग ने इनका फोन हैक कर लिया। इसकी बाद देखा कि फोन अपने आप चल रहा है। उन्होंने तुरंत अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया। फोन ऑन करते ही खाते से 85 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। जिस नंबर से बात हो रही थी वह नंबर भी स्विच ऑफ हो गया। उन्होंने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और इसके बाद साइबर थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई।