फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   JE and lineman of electricity department arrested while taking bribe of 45 thousand

Amroha News: 45 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का जेई और लाइनमैन गिरफ्तार

Tue, 11 Mar 2025 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 11 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
JE and lineman of electricity department arrested while taking bribe of 45 thousand
डिडौली (अमरोहा) बिजली का बिल ठीक करने की एवज में 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते मुरादाबाद एंटी करप्शन की टीम ने सिबोरा बिजली घर के जेई रत्नेश कुमार और संविदा लाइनमैन पुष्पेंद्र सिंह को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों को डिडौली पुलिस की हिरासत में दे दिया गया। वहीं, मामले में दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन




डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिबोरा में रहने वाले मन्नान खां किसान है। उनके घर पर विद्युत कनेक्शन है। करीब नौ महीने का बिजली बिल 60623 रुपये आया था। अगस्त 2024 से मन्नान खां बिजली का बिल ठीक करने के लिए विभागीय अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे। लेकिन, उनकी सुनवाई नहीं हुई। इस बीच सिबोरा बिजली घर पर तैनात जेई रत्नेश कुमार और संविदा लाइनमैन पुष्पेंद्र सिंह ने किसान मन्नान खां से बिजली का बिल ठीक करवाने और रीडिंग जीरो कराकर नया मीटर लगवाने की एवज में 45 हजार रुपये की रिश्वत मांग गई। इतना ही नहीं जेई और लाइनमैन मन्नान खां के घर लगा बिजली का मीटर भी उखाड़ कर ले गए। बिजली विभाग के अधिकारियों के उत्पीड़न से परेशान होकर किसान मन्नान खां ने 28 फरवरी को मामले की शिकायत मुरादाबाद एंटी करप्शन के अधिकारियों से थी। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन की टीम ने अपना जाल बिछा दिया। सोमवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एंटी करप्शन इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम सिबोरा बिजली घर पहुंच गई। इस दौरान जैसे ही किसान मन्नान खां ने जेई रत्नेश कुमार के पास बैठे लाइनमैन पुष्पेंद्र को 45 हजार रुपये सौंपे, तुरंत ही टीम ने लाइनमैन और जेई को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से रुपयों को बरामद कर लिया। इसके बाद टीम दोनों को पकड़कर डिडौली कोतवाली ले आई। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि एंटी करप्शन टीम की ओर से जेई रत्नेश कुमार और संविदा लाइनमैन पुष्पेंद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन




देवरिया जिले का रहने वाला है जेई रत्नेश कुमार

एंटी करप्शन इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि किसान से 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए जेई रत्नेश कुमार मूलरूप से देवरिया जनपद के सलेमपुर थानाक्षेत्र के गांव धनौती बैनीपुर का रहने वाला है। जबकि, संविदा लाइनमैन पुष्पेंद्र सिंह डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कटाई गांव का रहने वाला है। दोनों को बरेली कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed