फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   jcb,road,anger

सही सड़क पर नगर पालिका ने चलवा दी जेसीबी, हंगामा

Tue, 16 May 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 16 May 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
jcb,road,anger
jcb
नगर पालिका चेयरमैन के चुनाव नजदीक आ रहे हैं। पुराना कार्यकाल भी समाप्त होने जा रहा है। खुल कर जनता के धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। पालिका ने अंबेडकर नगर की ठीक-ठाक सड़क पर जेसीबी चलवा कर उखड़वा दिया।
विज्ञापन


पचास हजार रुपये से होने वाले काम में पूरी सड़क उखड़वा कर साढ़े छह लाख का स्टीमेट तैयार किया गया है। इसको लेकर सोमवार की शाम मोहल्ले वालों में हंगामा किया और सभासद को मौके पर बुला कर खरीखोटी सुनाईं। 
विज्ञापन


अंबेडकर नगर की एक गली में करीब चार से पांच मीटर का टुकड़ा खराब हो गया था। मोहल्ले वालों ने सड़क के जर्जर हिस्से को ठीक कराने की मांग की। 
सोमवार को पालिका की जेसीबी मोहल्ले में पहुंची और मोहल्ले की करीब 160-170 मीटर की सड़क को उखाड़ दिया।

सही सलामत सड़क को उखाड़े जाने पर मोहल्ले वाले भड़क गए। मोहल्ले वालों ने जम कर हंगामा किया। सभासद संजय अग्रवाल को मौके पर बुला कर खरी खोटी सुनाईं। मोहल्ले वालों का कहना है कि पालिका जनता के धन का दुरुपयोग कर रही है। सही सलामत सड़क को उखाड़    दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed