फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Jayant Choudhary in Amroha: Farmer in my heart and veins... Government is respecting me, I am respecting them

अमरोहा में जयंत चौधरी: मेरे दिल और रगों में किसान.. सरकार मेरा मान रख रही है, तो मैं क्यों ना उनका सम्मान करूं

Thu, 28 Mar 2024 04:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 04:42 PM IST
सार

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने अमरोहा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो कहा वह कर दिखाया। जयंत ने विपक्षी दलों पर भी जमकर कटाक्ष किया। 

विज्ञापन
Jayant Choudhary in Amroha: Farmer in my heart and veins... Government is respecting me, I am respecting them
चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के रजबपुर में रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने कहा कि आज देश नए पड़ाव पर है। अप्रत्याशित राजनीतिक माहौल के बीच लगातार दस साल देने के बाद तीसरी बार भाजपा नए नारे के साथ चुनाव में खड़ी है। वह बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे।

विज्ञापन


बीस मिनट के अपने संक्षिप्त संबोधन में उन्होंने विपक्ष पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा अमरोहा जिले की पहचान किसान से होती है। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने में भले ही देरी हुई, लेकिन भाजपा ने इस पर मुहर लगाई। पहली सरकारों ने इसके बारे में एक बार नहीं सोचा। 
विज्ञापन


मेरा मान सरकार रख रही है, तो मैं क्यों ना उनका सम्मान करूं। दस साल विपक्ष में रहने के बाद आवाज उठाई। अब सत्ता के साथ रहकर किसानों और मजदूरों को उनका हक दिलाने का काम किया जाएगा। किसान मजदूर ने देश को गति देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे दिल और रगों में भी किसानों हैं। 2005 के बाद अब फिर हम भाजपा के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने जो कहा, वो किया। यह जनता भली भांति जान रही है। पीडीए पर उन्होंने कहा कि अपने हित के लिए ही उन्होंने काम किया है। मेरा परिवार किसान और जनता है। आप लोगों का सम्मान ही मेरा सम्मान होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed