फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Jayant Chaudhary fiercely attacked SP and Congress in Amroha

Amroha: जयंत चौधरी बोले- देश के संसाधनों पर किसान और गरीब का पहला हक, हमें दुश्मन मान रही सपा

Wed, 24 Apr 2024 03:03 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 24 Apr 2024 03:03 PM IST
सार

जनसभा में जयंत चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर लोग तीसरी बार भी मन बना चुके हैं। इस बार रालोद भाजपा के साथ है। जो कमी रह गई थी। उसे पूरा किया जाएगा। अब कोई कमी नहीं रहेगी।

विज्ञापन
Jayant Chaudhary fiercely attacked SP and Congress in Amroha
जनसभा में जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि हम भी सपा के साथ थे। उनकी सोच थी कि गंगापार से रालोद को खत्म करना है। वह हमें दुश्मन मान रहे हैं।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर क्या उन्होंने बधाई दी। आजादी के बाद से कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी रही। किसानों की जमीनों को लेकर चौ. चरण सिंह ने नेहरू जी का विरोध किया। कहा कि मोदी को लेकर अब लोग तीसरी बार मन बना चुके हैं। वह बुधवार को पपसरा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


दोपहर में उनका हेलीकाप्टर पपसरा में उतरा। यहां एक मैदान में हुई जनसभा में जयंत चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर लोग तीसरी बार भी मन बना चुके हैं। इस बार रालोद भाजपा के साथ है। जो कमी रह गई थी। उसे पूरा किया जाएगा। अब कोई कमी नहीं रहेगी। ईवीएम को भर दो, वोट दो। बोले, चर्चा चल रही कि देश के संसाधन पर किसी एक वर्ग का हक है। पहला हक किसका होना चाहिए। हम तो कहते हैं कि गरीब व किसान का पहला हक है। सरकार की भी यही प्राथमिकी होती है। चौधरी चरण सिंह गांव का विकास चाहते थे। इसलिए कुटीर उद्योगों की पैरवी करते थे। देश के सर्वोच्च पद पर बैठे लोग भी जानते हैं कि देश में चरण सिंह की विचारधारा की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि अब सरकार में रालोद के मंत्री हैं। विपक्ष में रहते हुए अलग बात होती है। अब हम सरकार के हर फैसले में शामिल होंगे। चौधरी चरण सिंह के विचारों को साकार करने के लिए भविष्य में काम होगा। हम 10 साल विपक्ष में थे। तो सड़कों पर विरोध दिखाई देता था। अब विपक्षी कहां हैं। हमने लखनऊ तक हिला दिया था। 


जनसभा में लोगों से कहा कि चरण सिंह के सम्मान को ध्यान में रख कर पश्चिम यूपी में रालोद व भाजपा को मजबूत करो। जो समस्याएं हैं उन्हें दूर करेंगे। अमरोहा से गंगा का नाता है। चरण सिंह की अस्थियां भी अमरोहा की गंगा में प्रवाहित की गई हैं। खेती भी गंगा के आंचल में हो रही है। तिगरी का सौंदर्य करण हो, पर्यटन को बढ़ावा मिले यह प्रयास रहेगा। भारत देश एक गुलदस्ता है। सर्व समाज से अपील करता हूं। हमें जाति धर्म से मतलब नहीं। हमें किसान और गरीब से मतलब है। इसलिए वोट जरूर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed