फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   janta karfew sucsess in gajrola

गजरौला में सौ फीसदी सफल रहा जनता कर्फ्यू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
janta karfew sucsess in gajrola
गजरौला में थाली एवं घंटे-घड़ियाल एवं शंख बजाते लोग। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला (अमरोहा)। कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए लड़ी जा रही जंग की कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशव्यापी जनता कर्फ्यू यहां शत-प्रतिशत सफल रहा। हाईवे से लेकर रेलवे स्टेशन और सड़कों से लेकर बाजार और चौराहों तक पर सन्नाटा रहा। इक्का-दुक्का लोग ही सड़क पर नजर आए। उन्हें भी पुलिस ने समझाकर घरों को लौटा दिया।
विज्ञापन

रविवार को इंदिरा चौक, चौपला, हसनपुर रोड, बस्ती रोड, रेलवे स्टेशन रोड, खादगूजर रोड के साथ ही पूरा शहर पूरी तरह बंद रहा। हर समय गुलजार रहने वाला इंदिरा चौक और चौपला चौराहे पर भी सन्नाटा पसरा रहा। हाईवे पर वाहनों एवं रोडवेज बसों का संचालन बंद रहने से यात्री भी नजर नहीं आए। हाईवे पर स्थित रोडवेज बस स्टैंड के साथ ही यूपी एवं उत्तराखंड की बसों के ठहराव के लिए अनुबंधित मेला यात्री प्लाजा भी बंद रहा। पेट्रोल पंप भी बंद रहे। वहीं, हाईवे पर स्थित नामचीन होटल एवं रेस्टोरेंट भी नहीं खुले। इंदिरा चौक पर सिर्फ दो मेडिकल स्टोर ही खुले नजर आए। अपराह्न के समय डीएम उमेश मिश्र, एसपी डॉ. विपिन ताडा एवं एसडीएम शशांक चौधरी भी यहां पहुंचे और इंस्पेक्टर जयवीर सिंह से हालात के संबंध में जानकारी ली। वहीं, चौपला चौकी इंचार्ज एसआई संत कुमार और कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई रजनीश कुमार भी राउंड पर रहे। रोजाना की तरह पालिका कर्मियों ने सड़कों एवं गली-मोहल्लो की सफाई की। पालिकाध्यक्ष अंशु नागपाल एवं ईओ बिजेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को भी पालिका की बीस टीमें नगर में दवा का छिड़काव कराने के लिए लगाई गई थीं। इसके अलावा चार टैंकर भी लगाए गए थे।
विज्ञापन

जलाल नगर में खुली दुकानें पुलिस ने बंद कराईं
गजरौला। कोरोना वायरस का दुष्प्रभाव रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू में बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां, प्रतिष्ठान एवं दुकानें बंद रहीं लेकिन नगर के मोहल्ला जलाल नगर में घरों में संचालित इक्का-दुक्का दुकानें खुलीं। जानकारी होने पर वहां पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई रजनीश कुमार ने उन्हें जमकर फटकार लगाई और दुकानें बंद रहा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइकर्स को खदेड़ा, टूरिस्ट कारों का किया चालान
गजरौला। जनता कर्फ्यू के दौरान बेवजह सड़क पर घूम रहे बाइकर्स को पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ दिया। रविवार की सुबह इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बस्ती में राउंड के दौरान बाइक पर ट्रिपल राइडिंग कर रहे युवकों को जमकर फटकार लगाई। चौपला पर चौकी इंचार्ज संत कुमार और बस्ती में कस्बा चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार ने कई बाइकर्स को लाठी फटकार कर खदेड़ा। इस दौरान दिल्ली से आ रहीं टूरिस्ट कारों को रुकवाकर उनके चालान किए गए। चौपला पर दूध के कई टैंकरों को पुलिस ने पूछताछ के बाद ही छोड़ दिया।

गांव-देहात में भी देखा गया बंद का असर
गजरौला। कोरोना वायरस का दुष्प्रभाव रोकने के लिए आयोजित जनता कर्फ्यू का असर सिर्फ शहर ही नहीं गांव-देहातों में भी देखने को मिला। थाना क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी, पपसरा खादर, शाहपुर, तिगरी, कुमराला, पाल, सिहालीमेल, ख्यालीपुर, मोहम्मदाबाद, कांकाठेर, शहबाजपुर डोर, तिगरिया खादर, खादगूजर, सलारपुर, मझोला, अहरौला तेजवन, सलेमपुर गोसाईं में भी बंद पूरी तरह सफल रहा। जागरूक ग्रामीणों ने घरों में ही रहना पसंद किया। यही वजह रही कि गांवों में भी छोटी-बड़ी सभी दुकानों पर ताले लटके रहे। गलियों और चौराहों पर भी भीड़ नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed