फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   janta carfew in city and villege

जनता कर्फ्यू के चलते गांव से लेकर शहर तक पसरा सन्नाटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
janta carfew in city and villege
हसनपुर में जनता कर्फ्यू के दौरान एटीएम पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर (अमरोहा)। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए जनता कर्फ्यू के ऐलान का असर खूब दिखाई दिया। गांव से लेकर शहर तक हर तरफ सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। भीड़भाड़ वाले चौराहों, रोडवेज बस अड्डा, सरकारी अस्पतालों पर खामोशी छाई रही। पुलिस की टीम भी जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में जुटी रही। इक्का-दुक्का सड़क पर दिखाई देने वाले लोगों को समझाकर घर भेजा गया।
विज्ञापन

चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए इससे बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश की जनता से जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की थी। इसका रविवार को जनता कर्फ्यू का पूरा असर दिखाई दिया। अधिकांश लोगों ने जरूरत के सामान शनिवार को ही खरीदकर घर में रख लिए थे। इसलिए वह रविवार को कतई बाहर नहीं दिखाई दिए। बच्चों को भी घरों में से बाहर नहीं निकलने दिया। हालांकि नगर के मोहल्ला लालबाग समेत अन्य स्थानों पर कुछ लोग घरों के बाहर मिले तो उन्हें पुलिस ने फटकारकर घर में भेज दिया। पुलिस की कई टीमें जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में भ्रमण करती रहीं। पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुकरेती, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा, कस्बा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार अलग-अलग टीमों के साथ शहर एवं आसपास के क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। कोतवाल की सरकारी गाड़ी में पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू से जुड़ी अपील की रिकार्डिंग सुनाई जाती रही। वहीं, नगर में ई-रिक्शा में भी लाउडस्पीकर से लोगों से अपने घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी। नगर में आंबेडकर चौक, संभल अड्डा, रहरा अड्डा समेत विभिन्न प्रमुख चौराहों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। रोडवेज बस स्टैंड सुनसान पड़ा रहा। सरकारी अस्पताल में भी सन्नाटे के अलावा कोई दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर बंद होने से हुई परेशानी
हसनपुर। नगर में जनता कर्फ्यू के चलते मेडिकल स्टोर बंद रहने के निर्देश नहीं थे, लेकिन शहर के अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद रहे। कुछ मरीजों के परिजन जिन्हें दवाएं इमरजेंसी चाहिए थेे, वह मेडिकल स्टोर तक पहुंचे। शटर बंद होने से निराशा ही हाथ लगी। उन्हें दवाएं नहीं मिल सकीं। हालांकि मोहल्ला लालबाग में कुछ मेडिकल स्टोर जरूर खुले मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर केवल एंबुलेंस और सरकारी वाहनों को मिला ईंधन
हसनपुर। क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर केवल एंबुलेंस को ईंधन मिला या फिर सरकारी वाहनों के लिए इमरजेंसी सेवा में ईंधन की सुविधा रही। यदि कोई आम नागरिक वाहन में ईंधन के लिए पहुंचा, तो उसे ईंधन नहीं मिल सका। अधिकांश पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा पसरा रहा। नगर के एटीएम जरूर खुले मिले, लेकिन उनपर सन्नाटा ही पसरा रहा।

हसनपुर में जनता कर्फ्यू के दौरान घर से बाहर निकलकर थालियां बजाते लोग।

हसनपुर में जनता कर्फ्यू के दौरान घर से बाहर निकलकर थालियां बजाते लोग।- फोटो : HASANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed