फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   jam in gajroala

गजरौला में हाईवे के जाम में फंसी झुलसी महिला को ले जा रही एंबुलेंस, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
jam in gajroala
गजरौला(अमरोहा)। जनपद रामपुर के पास मिलक में झुलसी महिला को ले जा रही एंबुलेंस हाईवे पर डीसीएम खराब होने के कारण लगे जाम में फंस गई। महिला की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने वहां हंगामा किया। इस दौरान जाम में फंसी एक बस में सवार लोगों ने कड़ी मशक्कत कर जाम में फंसे वाहनों को साइड में करवाकर एंबुलेंस को निकलवाया। लगभग पौन घंटे बाद जाम खुल गया।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम लगभग छह बजे दिल्ली की दिशा सब्जी लेकर जा रही डीसीएम भानपुर भाटक के सामने निर्माणाधीन सिक्सलेन के पुल के पास वन-वे सड़क पर अचानक खराब हो गई। इससे हाईवे पर दोनों ओर जाम लग गया। बताते हैं कि इसी दौरान रामपुर जनपद की मिलक तहसील के एक गांव से झुलसी महिला को लेकर दिल्ली जा रही एंबुलेंस जाम में फंस गई। महिला वेंटीलेटर पर थी और तेज-तेज सांस ले रही थी। लगभग दस मिनट तक जाम में फंसे परिजनों ने एंबुलेंस से उतरकर हंगामा शुरू कर दिया। वे जाम में फंसे वाहनों के चालकों को भलाबुरा कह रहे थे। इसी दौरान दिल्ली जा रही रामनगर डिपो की बस में से उतरे कई यात्रियों ने एंबुलेंस के आगे फंसे वाहनों को साइड में करवाकर उसके लिए रास्ता बनवाया। इसके बाद एंबुलेंस दिल्ली की ओर रवाना हो गई। वहीं खराब हुई डीसीएम की स्टार्ट होकर चली गई। लगभग पौन घंटे बाद यातायात सुचारू हो गया। बता दें कि गजरौला में भानपुर रेलवे क्रासिंग के सामने हाईवे पर सिक्सलेन का काम चलने के कारण फोरलेन सड़क का कुछ हिस्सा बंद है। सड़क पर ही बीचोंबीच अस्थाई डिवाइडर रखकर दोनों साइडों का ट्रैफिक चल रहा है। इस कारण यहां आए दिन हादसे भी होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed