फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Jam imposed after the death of the maternity, vandalized the private hospital

प्रसूता की मौत बाद लगाया जाम, अस्पताल में तोड़फोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Jam imposed after the death of the maternity, vandalized the private hospital
ढबारसी में महिला की मौत के बाद हंगामा करते लोग। - फोटो : HASANPUR
ढबारसी(अमरोहा)। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ढबारसी में प्रसव के बाद उपचार के दौरान महिला की मौत से गुस्साए लोगों ने उझारी ढबारसी मार्ग पर निजी अस्पताल के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस की मौजूदगी में ही अस्पताल में तोड़फोड़ की गई। हालांकि बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। स्वास्थ्य विभाग टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के ढबारसी निवासी वसीम ने उन्नीस वर्षीय पत्नी नरगिस को प्रसव पीड़ा के दौरान शनिवार को गांव में ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रात को प्रसव के लगभग दो घंटे बाद नरगिस को ब्लीडिंग शुरू हो गई। जिसपर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। जहां सोमवार की रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। नाराज परिजनों ने ढबारसी के नर्सिंग होम संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार सुबह को अस्पताल के सामने शव रखकर ढबारसी-उझारी मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस के सामने ही अस्पताल में तोड़फोड़ भी की गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजकुमार सरोज ने किसी तरह से लोगों को समझाकर शांत कराया। कुछ समय पश्चात संभ्रांत लोगों के समझाने पर परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव को अपने घर ले गए। हालांकि जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंच गई। उन्होंने मानसी हेल्थ केयर सेंटर को सील कर दिया है। नोडल अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया अस्पताल पंजीकृत है। अस्पताल में प्रसव के दौरान क्या उपचार दिया गया। उसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed