फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Jacket businessmen along with a minor friend had created a false story of robbery

Amroha News: जैकेट काराेबारियाें ने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर रची थी लूट की झूठी कहानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Jacket businessmen along with a minor friend had created a false story of robbery
हसनपुर। बृहस्पतिवार की रात गजरौला मार्ग पर हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। जैकेट कारोबारियों ने ही नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने उनके कब्जे से 99030 हजार रूपये, बाइक व मोबाइल बरामद कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

हसनपुर कस्बा के मोहल्ला कालाशहीद निवासी बॉबी पुत्र जट्टा और आयुष पुत्र सुरेश दोनों जैकेट कारोबारी हैं। उनके पड़ोसी आदेश कुमार की बृहस्पतिवार को तबीयत खराब थी। उन्हें गजरौला निवासी अमरपाल प्रजापति के पास से उधार के एक लाख रुपये मंगाने थे। आदेश कुमार ने रुपये मंगाने बॉबी व आयुष को बृहस्पतिवार की शाम को अपनी बाइक देकर गजरौला भेज दिया था। दोनों गजरौला से रकम लेकर वापस लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक रास्ते में दोनों की नीयत खराब हो गई। उन्होंने अपने एक नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर लूट की झूठी साजिश रची। एक लाख रुपये, बाइक व मोबाइल नाबालिग दोस्त को दे दिया था। उससे ही बाग में हाथ पैर बंधवाए थे। बाद में पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी गई थी। सीओ अरुण कुमार ने शुक्रवार को घटना का खुलासा करते हुए कहा कि आयुष और बॉबी ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी रची थी। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। लूटी गई रकम, बाइक व मोबाइल बरामद कर लिए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed