फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   jaat samaj men gusssa

पुलिस के खिलाफ जाट समाज में गुस्सा

Tue, 28 Jun 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 28 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
jaat samaj men gusssa
जाट
आंदोलनात्मक रणनीति बनाई। पंचायत दोपहर 12 बजे शुरु हुई। जिसमें जाट समाज के तमाम पुरुष और महिला शक्ति ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की।
विज्ञापन


पंचायत का संचालन करते हुए आशीष चौधरी ने कहा कि इस पंचायत का उद्देश्य जाट समाज के बच्चों पर गलत धारा लगा कर मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि विवाद सिर्फ मारपीट का था। सत्ता धारियों के दबाव में आकर पुलिस  ने शाहपुर के तेजपाल और नगलिया बहादुरपुर के शुभम के खिलाफ मुठभेड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जिसमें तेजपाल को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय पाल सिंह ने कहा कि अगर हमारे बच्चों पर लगे झूठे मुकदमें वापस नहीं लिये गए। संगीन धाराएं नहीं हटाई गईं तो मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


महिला नेता रामदुलारी ने भी विचार रखे। अंत में निर्णय लिया गया कि मंगलवार को पहले  जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिल कर न्याय की मांग की जाएगी। यदि सुनवाई नहीं हुई तो रोड जाम, थाने के गेट पर धरना दिया जाएगा। जरुरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में पूर्व ब्लॉक प्रमुख कावेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, नौगावां विधानसभा प्रत्याशी जयदेव सिंह, सुमनीत चौधरी, राजीव चौधरी, जन्म सिंह, प्रदीप चौधरी, विक्रांत चौधरी, मुकेश चौधरी समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed