फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   jaam

हाईवे पर आठ घंटे तक रेंगते रहे वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
jaam
गजरौला(अमरोहा)। गंगा दशहरा पर इस बार गंगा में स्नान पर प्रतिबंध होने के बावजूद श्रद्धालु वहां स्नान को आ पहुंचे। उन्हें रोकने के लिए हापुड़ पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हाईवे पर श्रद्धालुओं के जमा होने से के कारण सुबह चार बजे से दोपहर 12 बजे तक लगभग आठ घंटे तक वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे। हालांकि दोपहर बाद यातायात सुचारु हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को गंगा दशहरा के पर्व पर सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु तड़के ही ब्रजघाट में पहुंचना शुरू हो गए थे। हालांकि उन्हें रोकने के लिए हापुड़ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। इसके बावजूद दिल्ली की दिशा से आने वाले श्रद्धालुओं ने अपने वाहन ब्रजघाट में गंगा नदी के पुल पर रोक दिए और वहीं से सीढ़ी उतरकर नीचे गंगा में तट पर जाने की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें जाने नहीं दिया। कई लोगों से नोकझोंक भी हुई। इस दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं ब्रजघाट में पार्किंग स्टैंड के पास भी हापुड़ पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया था। वहां से पैदल गुजरने वाले श्रद्धालुओं को भी पुलिस ने बैरंग लौटा दिया। दिल्ली की दिशा से आने वाले चार पहिया वाहनों में सवार लोगों को समझाने के कारण वहां काफी दूर तक वाहनों की लाइनें लग गई थीं। इसी कारण सवेरे चार बजे से अपरान्ह 12 बजे तक आठ घंटे वहां वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे। दोपहर बाद भीड़ छंटी तो यातायात सुचारु हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed