फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   It took the workers ten and a half hours to correct the fault and change the ABC cable.

फाल्ट सही करने और एबीसी केबल बदलने में कर्मियों को लगे साढ़े दस घंटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
It took the workers ten and a half hours to correct the fault and change the ABC cable.
ओवरलोड के चलते हुआ फाल्ट सही करने और एबीसी केबल बदलने में बिजली कर्मियों को साढ़े दस घंटे लग गए। भीषण गर्मी और मच्छरों से बेहाल लोगों ने दो बजे के बाद रात जागकर गुजारी। सुबह को बिजली नहीं होने के कारण पेयजल को तरस गए। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बिजली आपूर्ति मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात मोहल्ला अतरपुर में आश्रम वाले चौराहा पर ओवरलोड के चलते एबीसी केबल में फाल्ट हो गया और वह टूट कर गिर गया। काफी देर तक में उसमें करंट दौड़ता रहा। मोहल्लेवालों ने रात में ही जेई, एसडीओ और एक्सईन को फोन कर सूचना दी कि टूटे पड़े केबल में करंट दौड़ रहा है। जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। घंटेभर बाद केबल की आपूर्ति काटी गई। नागरिकों का कहना है कि उन्होंने फाल्ट ठीक करने के लिए कई बार बिजलीकर्मियों को फोन किया, लेकिन कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। भीषण गर्मी और मच्छरों के कारण लोगों ने पूरी रात जागकर गुजरी। सुबह लोग पेयजल को तरस गए। आसपास के हैंडपंपों से पानी भरकर काम चलाया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आपूर्ति चालू की गई। उधर जलाल नगर व मंडी रोड पर सुबह चार बजे फाल्ट हो गया। जिससे आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं की सूचना पर भी बिजलीकर्मी नहीं पहुंचे। घरों में सहरी का इंतजाम कर रहीं महिलाओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां भी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति सुचारु की गई। इसी तरह मंडी रोड पर धुनपुरी में तार टूट गया। मोहल्लेवासियों ने बताया कि बिजली गुल होने के कारण पेयजल की किल्लत हो गई। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आपूर्ति चालू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। अधिशासी अभियंता नीरज कुमार का कहना है कि तीन स्थानों पर फाल्ट की जानकारी मिली थी। जिसे सही करा दिया गया था।
विज्ञापन

गजरौला में नहीं है एबीसी केबल का इंतजाम
फाल्ट हो जाने और एबीसी केबल फुंक जाने पर गजरौला में बिजली विभाग के पास केबल नहीं हैं। ऐसी स्थिति में जोया गोदाम से केबल लाकर बदलने में कई घंटे लग जाते हैं। रात में केबल फुंक जाए तो आठ से दस घंटे लगते हैं। कारण गोदाम प्रभारी दस बजे से पहले गोदाम पर नहीं पहुंचता। जेई साहब सिंह का कहना है कि जोया गोदाम से केबल लाने में समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed