{"_id":"6519d1eac6c3061e0c0f9764","slug":"it-is-not-in-our-culture-to-speak-foul-language-in-the-temple-of-democracy-danish-ali-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-5916-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र के मंदिर में गंदी भाषा बोलना हमारे संस्कार में नहीं : दानिश अली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र के मंदिर में गंदी भाषा बोलना हमारे संस्कार में नहीं : दानिश अली
Mon, 02 Oct 2023 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि संसद में हुई घटना को भुलाकर नफरत का सामना मोहब्बत से किया जाएगा। निशिकांत दुबे समेत कई बीजेपी सांसद मेरे खिलाफ झूठी कहानी गढ़ रहे हैं, लेकिन वे बुरी तरह विफल रहे हैं, क्योंकि सत्य तो सत्य होता है और लोकतंत्र के मंदिर में गंदी भाषा बोलना हमारे संस्कार में नहीं हैं। उन्होंने ये बातें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई 9.400 किमी लंबी सड़क के शुभारंभ पर कहीं।
रविवार को बसपा सांसद दानिश अली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई 9.400 किमी लंबी सड़क उद्घाटन करने पहुंचे। यह सड़क 6 करोड़ 75 लाख 36 हजार की लागत से बनाई गई है। सड़क हसनपुर से गलसुआ मार्ग वाया हैबतपुर दाऊदपुर होते हुए ढक्का मोड़ को जोड़ती है। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा उनके लिए की गई टिप्पणी पर युवाओं से विरोध न करने की अपील की। कहा कि संसद में जो भी हुआ दुर्भाग्यपूर्ण था। सहनशीलता और धैर्य रखें। नफरत का मुकाबला प्यार से करें। क्योंकि हम महात्मा गांधी, बाबा साहेब आंबेडकर और मौलाना अबुल कलाम आजाद के अनुयायी हैं। हम अहिंसा और संवैधानिक व्यवस्था में विश्वास रखते हैं। निशिकांत दुबे जैसे बीजेपी सांसद मेरे खिलाफ झूठी कहानी गढ़ रहे हैं। लेकिन वे बुरी तरह विफल रहे हैं क्योंकि सत्य तो सत्य होता है और लोकतंत्र के मंदिर में गंदी भाषा बोलना हमारे संस्कार नहीं हैं। हम गांधी की शिक्षा में विश्वास करते हैं जबकि वे गोडसे के अनुयायी हैं। उन्हें आरएसएस की शाखाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाठशाला में ऐसे संस्कार दिए गए हैं। कहा कि उनके कार्यकाल में संसद में विकास और सहिष्णुता का सकारात्मक संदेश देने के मामले में अमरोहा की चर्चा हुई है। पिछले चार वर्षों में अमरोहा संसदीय क्षेत्र में लगभग 250 करोड़ की लागत की विभिन्न योजनाओं से कार्य कराए गए हैं। उन्होंने युवाओं और समर्थकों से कहा कि हमें संसद में हुई घटना को भुलाकर, नफरत का सामना मोहब्बत से करना है।