{"_id":"6956c384673e67f90b0419e8","slug":"it-is-advised-not-to-consume-fast-food-sold-in-the-open-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-154658-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खुले में बिकने वाले फास्ट फूड का सेवन नहीं करने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खुले में बिकने वाले फास्ट फूड का सेवन नहीं करने की सलाह
विज्ञापन
खुले में बिकने वाले फास्ट फूड का सेवन नहीं करने की सलाह
मंडी धनौरा। गांव चुचैला कलां में सिर में गांठें बनने से छात्रा इलमा की मौत के बाद खाद्य विभाग लोगों को जागरूक करने में जुटा हुआ है। खाद्य विभाग की टीम ने गांव जाकर छात्रा के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों को फास्ट फूड से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी।
इलमा के परिजनों का कहना था कि उसके सिर में गांठें पत्ता गोभी के जरिए दिमाग में पहुंचे कीड़े से बनी थी। खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त विनय अग्रवाल को परिजनों ने बताया कि इलमा अक्सर फास्ट फूड का सेवन करती थी। सहायक आयुक्त ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चाें को फास्ट फूड का सेवन करते समय सावधानी बरतने के लिए कहें। उनका कहना था कि खुले में बिकने वाले फास्ट फूड व खाद्य पदार्थ बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। उन्होंने कोल्ड डि्रंक के अधिक सेवन से भी परहेज करने के लिए कहा। उनका कहना था कि कोल्ड डि्रंक में मौजूद केमिकल व शुगर बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता कम कर देती है। उन्होंने कहा कि इलमा की मौत दूसरों केे लिए सबक है। अभिभावकों को अपने बच्चों को जंक फूड से बचाना चाहिए। संवाद