फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   isolation

गजरौला में 21 बेड के आइसोलेशन सेंटर शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
isolation
गजरौला। कोरोना संक्रमितों के लिए नगर पालिका परिषद और आरएसएस के संयुक्त प्रयास से 21 बेड का आइसोलेशन सेंटर शुरू हो गया है। इसके बनने के बाद अब घरों में दिक्कत होने पर कोरोना संक्रमित यहां रह सकते हैं। उनकी पूरी देखभाल की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को आइसोलेशन केंद्र का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राजेश कुमार एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल ने संयुक्त रूप से किया। विभाग प्रचारक राजेश कुमार ने बताया कि आइसोलेशन केंद्र में फिलहाल 21 बेड की व्यवस्था है। ऐसे कोरोना संक्रमित जिन्हें परिवारों में आइसोलेट होने में दिक्कत हो यहां पहुंच सकते हैं। आइसोलेशन केंद्र में मरीजों को भोजन, जलपान, दवा आदि की सुविधा उपलब्ध रहेगी और आवश्यकता होने पर उन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर में भी रेफर किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि आइसोलेशन केंद्र में 24 घंटे संघ के स्वयंसेवक एवं नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहेंगे। ईओ बिजेंद्र सिंह पाल ने बताया कि पालिकाध्यक्ष अंशु नागपाल एवं पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के दिशा निर्देशन में यहां सभी व्यवस्थाएं पूर्ण की गई हैं। आरएसएस के नगर कार्यवाह योगेंद्र कुमार, खंड सह संघ चालक पुसविंदर सिंह, जगदीप सिद्धू, जितेंद्र सिंह, सुमित नौटियाल, विपिन सागर, पीयूष कुमार, अमित सैसवाल, पालिका के लेखाकार आदेश अग्रवाल, चमन सिंह, अजय कुमार, ओमकार सिंह, अंकुर, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed