{"_id":"675f378a84d964aec90a6bf7","slug":"irregularities-found-at-purchasing-center-notice-issued-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-130827-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: क्रय केंद्र पर मिलीं अनियमितताएं, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: क्रय केंद्र पर मिलीं अनियमितताएं, नोटिस
Mon, 16 Dec 2024 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
राणा शुगर मिल करीमगंज के शहबाजपुर डोर स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर शनिवार रात गड़बड़ी पकड़ी गई। हालांकि, पिछले माह भी डीसीओ के निरीक्षण में क्रय केंद्र पर अनियमितताएं सामने आई थीं। इसके बाद भी क्रय केंद्र पर व्यवस्थाएं नहीं सुधारी गई।
शनिवार को भी निरीक्षण के दौरान डीसीओ को फिर रात में तौल होते मिली। एडीएम ने मिल के अध्याशी व तौल लिपिक को नोटिस जारी किया है और सात दिन में जवाब देने को कहा है।
चीनी मिलों के क्रय केंद्रों पर किसानों का छला जा रहा है। मिलीभगत कर क्रय केंद्र प्रभारी रात में बिना अनुमति के एडवांस में गन्ने की खरीद कर रहे हैं। शनिवार रात डीएम के निर्देश पर डीसीओ मनोज कुमार ने राणा शुगर मिल करीमगंज के शहबाजपुर डोर ए का निरीक्षण किया। तौल लिपिक डीसीओ को देखकर भाग गया। डीसीओ को केंद्र पर कई अनियमितताएं मिली। तौल लिपिक द्वारा एडवांस में किसानों से गन्ने की खरीद की जा रही थी।
विज्ञापन
वहीं, केंद्र पर न तो किसानों के बैठने की व्यवस्था थी और न ही गन्ना उठाने की। डीसीओ ने बताया कि उक्त केंद्र पर अनियमितता का यह पहला मामला नहीं है। 19 नवंबर को भी केंद्र में रात के समय निरीक्षण के दौरान बिना अनुमति के गन्ने की तौल पकड़ी गई थी। क्रय केंद्र पर गन्ना उठाने अथवा ट्रांसपोर्ट की कोई व्यवस्था नहीं थी।
केंद्र पर मिल के अध्याशी द्वारा निगरानी भी नहीं की जा रही थी। डीसीओ की रिपोर्ट के आधार पर एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव ने मिल के अध्याशी गुरुबख्श सिंह व तौल लिपिक नकुल कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए गन्ना निरीक्षक एवं सहायक चीनी आयुक्त के माध्यम से सात दिन के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है।