फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Iqbal's body reached from Jammu late at night, last rites performed at Ganga Ghat

Amroha News: जम्मू से देर रात पहुंचा इकबाल का शव, गंगाघाट पर अंतिम संस्कार

Sat, 23 Aug 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 23 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Iqbal's body reached from Jammu late at night, last rites performed at Ganga Ghat
हसनपुर के गांव रूखालू में जम्मू में हुए सड़क हादसे मारे गए श्रद्धालु इकबाल सिंह को सांत्वना देन - फोटो : विद्यालय
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं की बस के जम्मू में दुर्घटनाग्रस्त होने में मारे गए श्रद्धालु इकबाल सिंह (30) का शव बृहस्पतिवार रात करीब 12:30 बजे गांव रुखालू पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। शुक्रवार सुबह को सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। गंगाघाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
हसनपुर थानाक्षेत्र के गांव रुखालू के लोग 18 अगस्त की शाम को गांव से ही बस में सवार होकर मां वैष्णो देवी के लिए निकले थे। बस में 60 श्रद्धालु सवार थे। बस कटड़ा के लिए आगे बढ़ रही थी। बुधवार की रात करीब 2:15 बजे जम्मू के सांबा जिले बस का अगला टायर फटने के कारण बस पलटकर हाईवे से नीचे 25 फीट दो पुलों के बीच में गिर गई थी। हादसे में बस में सवार इकबाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 40 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया था। बृहस्पतिवार रात गांव पहुंचे इकबाल सिंह के शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। भाजपा नेता महेश खड़गवंशी, जिला पंचायत सदस्य पति कुंवरपाल खड़गवंशी और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बंसल उर्फ कालू ने भी गांव पहुंचकर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed