फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Investigation of transfer in Bareilly zone of 38 inspectors of the district started

जिले के 38 दरोगाओं के बरेली परिक्षेत्र में तबादले की जांच शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Investigation of transfer in Bareilly zone of 38 inspectors of the district started
जिले के 38 दरोगाओं के बरेली परिक्षेत्र में तबादले की जांच शुरू
विज्ञापन

- तबादले के बाद ऑफिस के बाबूओं पर लगे खेल करने के आरोप
- शिकायत मिलने के बाद खुद आरोपों की जांच कर रही हैं एसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। जनपद के 38 दरोगाओं के बरेली परिक्षत्र में तबादले के बाद ऑफिस बाबुओं पर खेल करने का आरोप लगा है। वर्षों पहले से जमे दरोगाओं की बजाय कुछ महीने पहले जनपद में आमद कराने वालों के ट्रांसफर कराने का आरोप है। प्रकरण को गंभीरता से लेकर एसपी खुद आरोपों की जांच शुरू कर दी है। इसके बाद पुलिस कर्मियों हड़कंप मचा है।
करीब बीस दिन पहले जनपद के 38 उपनिरीक्षकों का तबादला बरेली परिक्षेत्र के लिए हुआ था। जिन दरागाओं का ट्रांसफर हुआ है, उनमें कई ऐसे हैं, जिनकी तैनाती जनपद में कुछ ही महीने पहले हुई थी। जबकि जिले में वर्षों से डटे एक उपनिरीक्षकों के तबादले नहीं हुए। थोड़ी ही दिनों में दूसरे जनपदों के लिए ट्रांसफर होने से आहत कुछ दरोगाओं ने एसपी सुनीति से मिलकर आफिस के बाबुओं पर ट्रांसफर सूची में खेल करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि बाबुओं ने अपने चहेतों दरोगाओं के नाम जोन स्तर पर नहीं भेजे थे। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कई दरोगाओं ने ट्रांसफर के खिलाफ कोर्ट जाने तक की बात कही है। इससे पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। प्रकरण को गंभीरता से लेकर एसपी सुनीति ने खुद कड़ा संज्ञान लिया और खुद ही आरोपों की जांच कर रही है। यहीं कारण है कि एसपी ने ट्रांसफर होने के बाद भी तमाम दरोगाओं रिलीव नहीं किया है।
विज्ञापन

दरोगाओं के तबादले को लेकर आफिस के बाबुओं पर कुछ आरोप लगे हैं, जो गंभीर हैं। मैं इसकी खुद जांच कर रही हूं। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनीति, एसपी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed