फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Investigation confirms that Waqf properties have been tampered with, report filed

Amroha News: जांच में वक्फ संपत्तियां खुर्दबुर्द किए जाने की पुष्टि, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 03 Jan 2025 12:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 03 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Investigation confirms that Waqf properties have been tampered with, report filed

विज्ञापन
संभल। शहर में कई वक्फ संपत्तियां खुर्दबुर्द की गई हैं। इसकी पुष्टि जांच समिति ने अपनी प्राथमिक जांच पड़ताल में की है। जांच रिपोर्ट के बाद ही अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। वक्फ संपत्तियों के खुर्दबुर्द किए जाने की पुष्टि के बाद डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कार्रवाई के आदेश किए।जामा मस्जिद के नजदीक सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण चल रहा है। कई लोगों का दावा था कि पुलिस चौकी का निर्माण वक्फ की जमीन पर किया जा रहा है। दावा करने वाले लोगों ने प्रशासन के सामने जो दस्तावेज पेश किए वह वैध नहीं मिले। इसके बाद डीएम ने एसडीएम वंदना मिश्रा के नेतृत्व में जांच समिति का गठन किया। इसमें सीओ अनुज कुमार और पालिका ईओ मणिभूषण तिवारी को भी शामिल किया। तीन सदस्य समिति ने अपनी जांच में पाया कि जो संपत्तियां खुर्दबुर्द की गई हैं, उनका बैनामा नहीं कराकर एग्रीमेंट के हवाले से बेचा गया। करोड़ों रुपये की संपत्तियों को खुर्दबुर्द किया गया है। इसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी ने बताया कि संभल कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह कार्रवाई ईओ की तहरीर के आधार पर की गई है।

कोट
वक्फ संपत्तियों को बेचा नहीं जा सकता है। लेकिन शहर में कई संपत्तियों को बेच दिया गया और एग्रीमेंट के माध्यम से इन संपत्तियों को बेचा गया है। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह रिपोर्ट दर्ज हुई है। आगे भी जांच जारी रहेगी। उसके आधार पर कार्रवाई भी की जाएगी।-डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम संभल
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed