फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Investigation begins into the incident of self-immolation in front of the recovery team

Amroha News: वसूली टीम के सामने खुद को आग लगाने की घटना की जांच शुरू

Sun, 17 May 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 17 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Investigation begins into the incident of self-immolation in front of the recovery team
अमरोहा। गांव पंजूसराय में बैंक टीम के सामने कर्जदार अशोक द्वारा खुद को आग लगाने के मामले की डीएम डॉ. नितिन गौड़ के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को सीडीओ अश्वनी मिश्रा और एलडीएम उमेश कुमार प्रजापति ने संबंधित बैंक मैनेजर, अधिवक्ता और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। वहीं नायब तहसीलदार और लेखपाल से भी पक्ष मांगा गया है। आग से गंभीर रूप से झुलसे अशोक का प्रशासन और पुलिस की निगरानी में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल में पुलिस और लेखपाल की ड्यूटी भी लगाई गई है। चर्चा है कि इलाज का पूरा खर्च प्रशासन द्वारा उठाया जा सकता है। पंजूसराय निवासी अशोक और उनके भाई विपिन ने वर्ष 2019 में पंजाब नेशनल बैंक से 15 लाख रुपये का ऋण लिया था। आरोप है कि अधिकांश ऋण चुकाने के बावजूद बैंक द्वारा सब्सिडी का लाभ नहीं दिया गया और अतिरिक्त धनराशि की मांग की जा रही थी। इसी विवाद में बैंक ने पहले मकान सील किया था।
विज्ञापन

मामला अदालत में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को बैंक टीम पुलिस के साथ बिना पूर्व सूचना मकान खाली कराने पहुंची और महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। इससे आक्रोशित होकर अशोक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सीडीओ अश्वनी मिश्रा, एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, और एलडीएम उमेश कुमार प्रजापति की संयुक्त जांच समिति गठित की है। समिति को तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed