फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   interview of comedian sunil pal

पूरे दिन की थकान उतार देती है कामेडी : सुनील

Tue, 06 Sep 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 06 Sep 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
interview of comedian sunil pal
gas cylender, jhansi news - फोटो : demo pice
 हास्य कलाकार सुनील पाल ने बताया कि लोगों को हंसाना मुश्किल कला है। उन्होंने बताया कि सुनील पाल के जोकपाल बहुत जल्द मार्केट में आने वाली है। कामेडी ऐसी चीज है कि पूरे दिन की थकान उतार देती है। उनकी फिल्म फेमली 420, टेंशन मत ले यार भी आने वाली है।
विज्ञापन


इसके अलावा राजपाल यादव के साथ भी उनकी एक फिल्म आ रही है। वहीं, गायिका पूर्वी ने कहा कि गायन में सुरों का महत्व सबसे पहले होता है।गायन के क्षेत्र में कैरियर बनाने वाले प्रतिभागियों को अपने खान-पान पर खास ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन



सुनील ने खिलाए ‘हंसगुल्ले’, पूर्वी ने बिखेरा आवाज का जादू
 श्री मोती स्मृति इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वार्षिकोत्सव और शिक्ष्‍ाक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को हास्य कलाकार सुनील पाल ने लोगों को ‘हंसगुल्‍ले’ खिलाए। उनकी प्रस्तुति से स्टेज से पंडाल तक ठहाकों से गूंजता रहा। बाद में इंडियन आइडल फेम पूर्वी ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। दोनों कलाकारों को देखने की होड़ लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसके बाद वार्षिकोत्व का आगाज हुआ। मंच पर उतरते ही अपनी हास्य प्रस्तुति के जरिये टीवी कलाकार सुनील पाल ने लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। शायद ही कोई ऐसा नेता रहा हो जिसकी मिमिक्री उन्होंने न की हो। अरविंद केजरीवाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लालू यादव, मायावती किसी को भी नहीं छोड़ा।


ऑडियंस हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। महंगाई और वॉलीवुड कलाकारों पर भी खूब तंज कसे। इसके बाद स्टेज पर उतरीं इंडियन आईडल-6 फेम पूर्वी ने कभी जो बादल बरसे..गीत के साथ अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। पूरा पंडाल जोश के साथ खड़ा हो गया और उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने माहिया-माहिया.., धुड़की-धुड़की लागे..., कुर्बान हुआ..., मैं तेनु समझावा... आदि गीत गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed