फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   interview in dhanaura

पहले नाला साफ करके दिखाओ..सुना तो खिसके डिग्री वाले

Tue, 20 Sep 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 20 Sep 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
interview in dhanaura
संविदा सफाईकर्मी के पद के लिए साक्षात्कार देने आए युवा सफाई करते हुए। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
संविदा सफाईकर्मी के 21 पदों पर भर्ती के लिए यूं तो डिग्रीधारक युवकों की भीड़ उमड़ रही है लेकिन जब उनसे प्रैक्टिकल के तहत नाले में सफाई करने को कहा जा रहा है तो वह भागते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही नजारा सोमवार को नगर पालिका परिषद में देखने को मिला। साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए 157 अभ्यर्थियों में से मात्र 17 ही अपनी जींस को मोड़ कर गंदे नाले में उतरे। 
विज्ञापन


नगर पालिका में संविदा पर 21 सफाईकर्मी रखे जाने हैं। इसके लिए 788 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके लिए सोमवार से साक्षात्कार शुरू हो गए। साक्षात्कार के लिए बीए, एमए डिग्रीधारक युवा भी लाइन में लगे हुए थे। तीन लोगों के पैनल ने उनका साक्षात्कार लिया। सफाईकर्मी के पद के लिए साक्षात्कार देने आए युुवाओं से पालिका प्रशासन ने सफाई का प्रैक्टिकल भी कराया। पालिका कार्यालय के पीछे स्थित नाले की सफाई उनसे कराई गई।
विज्ञापन


पालिका प्रशासन का कहना था कि नौकरी पर रखे जाने वाले युवाओं को सफाई का अनुभव होना चाहिए। हालांकि सोमवार को साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए 157 अभ्यर्थियों में से मात्र 17 ही अपनी जींस को मोड़ कर गंदे नाले में उतर सके। बाकी युवक यह कहते हुए वापस चले गए कि आवेदन के समय सफाई करके दिखाने की शर्त नहीं रखी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


157 अभ्यर्थियों से 17 ने नाला सफाई की। इंटरव्यू के दौरान प्रैक्टिकल के तौर पर सफाई कराकर देखी जा सकती है। ऐसा न कराने की कोई बाध्यता नहीं है।
- कामिल पाशा, ईओ, नगर पालिका मंडी धनौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed