फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Interstate gang involved in masked thefts exposed, two arrested

Amroha News: घरों में नकब लगाकर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा, दो गिरफ्तार

Thu, 01 Aug 2024 03:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 01 Aug 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Interstate gang involved in masked thefts exposed, two arrested
अमरोहा। घरों में नकब लगाकर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का अमरोहा देहात थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया। अमरोहा और संभल के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से करीब 11 लाख रुपये की नगदी और सोने चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। जबकि नकब लगाने का सामान व बाइक भी बरामद हुई है। आरोपियों ने अमरोहा के अलावा उत्तराखंड के उधम सिंह नगर, मुरादाबाद और संभल में भी चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया था।
विज्ञापन

सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव 26 जुलाई की रात तेलीपुरा और 28 जुलाई की रात खैरतपुरा गांव में चोरी की घटनाएं हुई थीं। इससे पहले क्षेत्र के वारसपुर गांव में 19 जुलाई को चोरी हुई थी। वहीं 4 जुलाई को निजामपुर सेंधरी में किसान के घर में नकब लगाकर और दूसरे घर में दीवार कूदकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद देहात थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम चोरों की सुरागकशी में जुटी थीं। मंगलवार की शाम देहात थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम कैलसा से कटाई को जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को देखकर बाइक सवार दो युवक भागने लगे।
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम वाजिद उर्फ भूरा निवासी मूंढा इम्मा थाना डिडौली और खुर्शीद निवासी हरथला थाना असमोली जनपद संभल बताया। इस दौरान आरोपियों ने अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के पांच चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया। जबकि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के काशीपुर में दो घरों में चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया था। वहीं, मुरादाबाद जनपद के कुंदरकी के पास व संभल जनपद के गुमसानी के पास कमालपुर में चोरी की घटनाएं की थीं। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से नकब लगाने का सब्बल, पेचकस व अवैध तमंचा बरामद हुआ। आरोपियों की निशानदेही पर 5.47 लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण और 5,24700 रुपये की नगदी बरामद की।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमरोहा। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि अमरोहा देहात थानाक्षेत्र में चोरी की घटनाएं होने के बाद पुलिस सतर्क हो गई थी। पुलिस ने जगह-जगह अपने मुखबिर लगा दिए थे। पुलिस की सक्रियता को देखकर आरोपी वाजिद उर्फ भूरा और खुर्शीद ने चोरी करने का ठिकाना ही बदल दिया। उसके बाद आरोपियों में उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के काशीपुर, मुरादाबाद जनपद के कुंदरकी और संभल जनपद के गुमसानी के पास कमालपुर में चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed