फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Insurance claim scam using fake documents, named accused still at large

Amroha News: फर्जी दस्तावेजों से बीमा क्लेम घोटाला, नामजद आरोपी अब तक पकड़ से दूर

Mon, 06 Apr 2026 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 06 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Insurance claim scam using fake documents, named accused still at large
अमरोहा। नोएडा के एक डॉक्टर के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बीमा कंपनियों से क्लेम लेने के मामले में नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। गुलशेर अली, साहिल और दुष्यंत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है, लेकिन तीनों आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के ओमैक्स एनआरआई सिटी, सेक्टर ओमेगा-दो निवासी डॉ. राजीव कुमार चौधरी ने शिकायत में आरोप लगाया था कि उनके नाम और पहचान का दुरुपयोग कर फर्जी इलाज दिखाकर बीमा क्लेम पास कराए जा रहे हैं। उनके अनुसार मदनगीर (साउथ दिल्ली) निवासी साहिल अमरोहा रोड स्थित जोया के साधना अस्पताल में कार्यरत है और खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बताता है, जबकि उसके पास कोई वैध डिग्री नहीं है।
विज्ञापन

आरोप है कि साहिल अपने साथियों रजबपुर के शकरपुर निवासी दुष्यंत और नौगावां सादात थाना क्षेत्र के फौंदापुर निवासी गुलशेर अली के साथ मिलकर यह खेल चला रहा है। तीनों साधना नर्सिंग होम और डिवाइन हेल्थकेयर अस्पताल, जोया में मरीजों का इलाज डॉ. राजीव चौधरी के नाम से दर्शाकर फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे। इन दस्तावेजों पर डॉक्टर के नाम की नकली मुहर और हस्ताक्षर कर बीमा कंपनियों से क्लेम लिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में जिस डायग्नोप्लस पैथोलॉजी लैब से जांच दर्शाई गई, वह लंबे समय से बंद बताई जा रही है। डॉ. राजीव चौधरी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने इन अस्पतालों में किसी मरीज का इलाज नहीं किया और न ही कोई विजिट की।
शिकायत के बाद तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर डिडौली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बावजूद अब तक गिरफ्तारी न होना सवाल खड़े कर रहा है। चर्चा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी विवेचक पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

सीओ सिटी अभिषेक यादव ने कहा कि किसी योग्य डॉक्टर के नाम का दुरुपयोग कर फर्जी क्लेम लेना गंभीर अपराध है। उन्होंने बताया कि मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed