फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Instructions to stop BEO's salary due to poor progress of Nipun Abhiyan

Amroha News: निपुण अभियान की खराब प्रगति पर बीईओ का वेतन रोकने के निर्देश

Thu, 21 Nov 2024 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 21 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Instructions to stop BEO's salary due to poor progress of Nipun Abhiyan
अमरोहा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की टास्क फोर्स कमेटी की समीक्षा बैठक के बाद स्कूलों में निपुण अभियान, बच्चों की उपस्थिति व पठन-पाठन की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने गंगेश्वरी ब्लॉक के अतिरिक्त सभी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए।
बुधवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कलक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की टास्क फोर्स कमेटी की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में पंजीकरण के सापेक्ष बच्चों की कम उपस्थिति, पठन-पाठन की स्थिति, मिडडे-मील एवं निपुण भारत अभियान की समीक्षा की। 50 फीसदी से कम बच्चों की उपस्थिति व निपुण अभियान की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। साथ ही गंगेश्वरी ब्लॉक के बीईओ के अलावा सभी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश देते हुए कार्य में सुधार के लिए चेताया।
विज्ञापन

उन्होंने स्कूलों में पंजीकृत बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के प्रयास करने को कहा। कहा, निपुण अभियान को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शतप्रतिशत बच्चों को निपुण बनाने के लिए काम किया जाए। बीईओ, एआरपी और एसआरजी अभियान चलाकर बच्चों को निपुण बनाने के लिए कार्य करें। जहां अभियान की प्रगति ठीक नहीं है, वहां ज्यादा फोकस किया जाए। बैठक में सीडीओ अश्वनी मिश्रा, बीएसए डॉ. मोनिका, डीएसटीओ पुनीत कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed