{"_id":"6864497ce5acda568805668f","slug":"instructions-to-solve-the-problem-of-waterlogging-in-matipura-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-142891-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मटीपुरा में जलभराव की समस्या के समाधान के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मटीपुरा में जलभराव की समस्या के समाधान के निर्देश
Wed, 02 Jul 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
गंगेश्वरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मटीपुरा में छह माह से जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होने से डीएम नाराज हैं। उन्होंने विभागीय अफसरों को मामले की जांच की गई और जल्द ही समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि जल्द जेसीबी की सहायता से तालाब का अतिक्रमण हटाया जाए।
गंगेश्वरी ब्लॉक के गांव मटीपुरा में तालाब ओवरफ्लो हो जाने से ग्रामीण परेशान है। पानी मुख्य मार्ग पर जमा है। करीब तीन सौ मीटर के दायरे में दो फिट से अधिक पानी रास्ते पर जमा है। यह समस्या पिछले छह माह से बनी हुई है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी, लेकिन इसका कोई भी असर दिखाई नहीं दिया। जिम्मेदारी अधिकारी लीपापोती करने के अलावा कोई जरूरी कार्य नहीं कर सके।
इसकी शिकायत डीएम निधि गुप्ता वत्स तक पहुंची तो वह नाराज हो गईं। डीएम ने मंगलवार को ग्राम प्रधान अरुण कपासिया, ग्राम पंचायत सचिव, एडीओ पंचायत, सीडीओ और डीपीआरओ को तलब कर लिया। पूरे प्रकरण की जांच की। कहा कि शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाए। यदि कुछ लोगों ने तालाब पर अतिक्रमण कर लिया है तो उसे भी हटाया जाए। डीएम ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।