{"_id":"67db26979b7b6fdf3c0155ff","slug":"instructions-not-to-be-negligent-in-the-safety-of-school-children-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-136348-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही न बरतने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही न बरतने के निर्देश
Thu, 20 Mar 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
कलक्ट्रेट में बुधवार को जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने स्कूल संचालकों और परिवहन विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने स्कूली बच्चों की सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं बरते जाने के आदेश दिए है।
डीएम निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में हुई बैठक में एआरटीओ प्रवर्तन महेश कुमार शर्मा ने जिला विद्यालय वाहन परिवहन सुरक्षा समिति के संबंध में बिंदुवार जानकारी दी। डीएम ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं चलेगी। सभी विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति के निर्देशों का पालन करें। जनपद के सभी विद्यालयों में समय-समय पर अभिभावकों की बैठक अवश्य बुलाई जाए और उन्हें प्रेरित किया जाए। विद्यालय में सड़क सुरक्षा के नियमों के जागरूकता विषयक कार्यक्रमों का वृहद स्तर पर सभी विद्यालय पर आयोजन हो।
उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में स्कूल वाहन कमेटी की बैठक समय समय प र होनी चाहिए। डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में संचालित वाहनों की फिटनेस ठीक कर लिया जाए। साथ ही चालकों परिचालकों का चरित्र एवं चालक लाइसेंस की जांच भी कर लिया जाए। बैठक में डीएम कहा कि यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए नोडल टीचर एवं सड़क सुरक्षा क्लब का गठन कर लिया जाए। विद्यालयों में हेलमेट, सीट बेल्ट, नो एंट्री का पालन किया जाए।