{"_id":"66ff2b212ff7a37b6a0d8e44","slug":"institutional-forms-for-graduate-semester-will-be-filled-by-20th-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-126881-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 20 तक भरे जाएंगे स्नातक सेमेस्टर के संस्थागत फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 20 तक भरे जाएंगे स्नातक सेमेस्टर के संस्थागत फॉर्म
विज्ञापन
अमरोहा।
एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में समेस्टर के संस्थागत व बैक परीक्षा फॉर्म के लिए शेड्यूल जारी हो गया है। बीए, बीएससी, बीकॉम और बीबीए के पहले, तीसरे व पांचवें तथा बीएससी गृह विज्ञान के पहले व तीसरे समेस्टर के लिए शेड्यूल जारी किए गए है। 20 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन और 21 तक फीस जमकर फॉर्म ऑफलाइन कॉलेज में भी जमा करना होगा।
जेएसएच पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी व बीकॉम और बीबीए के प्रथम द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर तथा बीएससी गृह विज्ञान के लिए पहले व तीसरे सेमेस्टर व बैक परीक्षा के लिए तीन अक्तूबर यानी बृहस्पतिवार से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म उपलब्ध हो गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा फॉर्म 20 अक्तूबर तक भरे जा सकेंगे तथा 21 अक्तूबर तक परीक्षा शुल्क व आवेदन पत्र महाविद्यालय में जमा करने होंगे। 23 अक्तूबर तक महाविद्यालय आवेदन पत्रों को ऑनलाइन एप्रूव कर सकेगा।
इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं आज से
विश्वविद्यालय की स्नातक व परास्नातक इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। 18 अक्तूबर तक चलने वाली परीक्षाओं का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह के अनुसार पहली पाली सुबह आठ से 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12 से तीन बजे तक चलेगी। परीक्षा के लिए जिले में जेएसएच पीजी कॉलेज, रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय गजरौला व राजकीय महाविद्यालय हसनपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।