{"_id":"63ffa22052b5b8edae0fd064","slug":"inspector-crime-will-investigate-religion-conversion-case-jpnagar-news-c-15-1-72716-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: इंस्पेक्टर क्राइम करेंगे धर्म परिवर्तन प्रकरण की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: इंस्पेक्टर क्राइम करेंगे धर्म परिवर्तन प्रकरण की जांच
Thu, 02 Mar 2023 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। धर्म परिवर्तन प्रकरण की जांच इंस्पेक्टर क्राइम उमेश कुमार गुप्ता को सौंपी गई है। पुलिस ने पीड़ित चंद्रशेखर यादव से मामले में जुड़े सभी साक्ष्य तलब किए हैं। अब पुलिस दिल्ली के दरगाह हजरत निजामुद्दीन जाकर पूरे मामले की जांच करेगी। वहीं पुलिस की एक टीम आरोपी दंपती की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। एसपी के मुताबिक जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।अमरोहा नगर के मोहल्ला नौगजा में श्याम सिंह यादव का का बेटा चंद्र शेखर यादव आठ साल पहले अपने दोस्त के साथ नौकरी की तलाश में दिल्ली गए थे। कई दिन तक नौकरी नहीं लगी तो वह दरगाह हजरत निजामुद्दीन में फूल चढ़ाने के लिए चले गए थे। इस दौरान उनकी मुलाकात मदीना मस्जिद के निकट रहने वाले तुफैल खान से हुई, जिसके बाद चंद्रशेखर यादव और तुफैल खान के बीच दोस्ती हो गई थी। तुफैल खान चंद्रशेखर यादव से मिलने अमरोहा आने लगा था। तुफैल खान ने झांसे में लेकर हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया था। चंद्रशेखर यादव इसका विरोध किया तो तुफैल ने उसे भी लालच दिया था। इसमें तुफैल खान की पत्नी भी शामिल थी। चंद्रशेखर यादव की जगह नाम बदलकर मोहम्मद हिलाल रख दिया था।
चंद्रशेखर यादव का आरोप है कि तुफैल खान गिरोह बनाकर भोले-वाले लोगों का धर्म परिवर्तन कराता है। वर्ष 2017 में चंद्रशेखर यादव और तुफैल खान के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद चंद्रशेखर यादव मदरसा छोड़कर अमरोहा चला आया था। तुफैल खान ने किसी को धर्म परिवर्तन की बात बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। परिवार के सदस्यों की हत्या करने के लिए धमकाया था।