फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   inrwheelclub

इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने नृत्य पेशकर बांधा समा 

Mon, 04 Jul 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला /ब्यूरो अमरोहा
अमर उजाला /ब्यूरो अमरोहा Updated Mon, 04 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
inrwheelclub
अमरोहा के बैंक्वेट हाल में डिस्ट्रिक चेयरमैन अचला टंडन का स्वागत करतीं इनरव्हील क्लब की पदाधिकारी।

विज्ञापन
इनर व्हील क्लब अमरोहा, इन व्हील क्लब स्पार्कल, इनर व्हील क्लब सरगम का अधिष्ठापन समारोह  हुआ, जिसमें तीनों क्लब की सदस्याओं व पदाधिकारियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समा बांधा। 
शहर के सुमंगलम होटल में आयोजित समारोह में तीनों क्लब ने अचला टंडन को उनके डिस्ट्रिक चेयरमैन बनने पर बधाई दी। उनके पति विमल टंडन के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि अचला टंडन ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तीनों क्लब की अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता, शालिनी माहेश्वरी, विनीता माहेश्वरी ने अपनी होने वाली तीनों अध्यक्षा प्रिया टंडन, सोनू अरोड़ा व नूतन गोयल को कालर पहनाकर पदभार सौंपा।
विज्ञापन


तीनों क्लब अध्यक्ष व सचिव ने मुख्य अतिथि के सम्मान में नृत्य प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया। क्लब की सदस्यों ने बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का   संचालन तीनों क्लब की  पदाधिकारी सुप्रिया खुराना, कीर्ति माहेश्वरी, शिखा माहेश्वरी ने संयुक्त रूप  से किया। इस दौरान  तीनों अध्यक्ष  व सचिव के पतियों का  भी इस्तकबाल किया गया।इस मौके पर दीपाली जैन, शालिनी माहेश्वरी, शालिनी कपूर, मंजू गोयल, इंदू अग्रवाल, नीता माहेश्वरी, पिंकी होरा, विनिता अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, शोभा टंडन, निधि माहेश्वरी, विनीता गोयल, ममता गोयल, शशि जैन, विनिता माहेश्वरी, प्रीति मालीवाल, कंचन टंडन, पूनम मित्तल, शिवानी माहेश्वरी, तूलिका आर्य, रितु अग्रवाल, रीनी गुप्ता    , रीना माहेश्वरी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed