{"_id":"60d77a0f8ebc3e3346788fcb","slug":"inpection-of-oxygen-plant-jpnagar-news-mbd3936493117","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडी स्वास्थ्य ने किया जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडी स्वास्थ्य ने किया जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। एडी हेल्थ मुरादाबाद ने जिला अस्पताल में कोविड-19 संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परिसर में तैयार हो रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। साथ ही अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शनिवार दोपहर एडी हेल्थ डॉ. बीके शुक्ला जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने आइसोलेशन वार्ड, कोरोना टेस्टिंग और पीआईसीयू वार्ड आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद ऑक्सीजन प्लांट की तैयारियों को देखा। इस दौरान एडी हेल्थ ने कहा की ऑक्सीजन प्लांट लगभग तैयार है। पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। ऑक्सीजन प्लांट 30 जून तक चालू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 मिनट में 666 लीटर ऑक्सीजन इस प्लांट से सप्लाई होगी।
जिला अस्पताल में लगने वाला ऑक्सीजन प्लांट पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर द्वारा दी गई सहायता राशि से बना है। जबकि पाइपलाइन का कार्य जुबिलेंट द्वारा कराया जा रहा है। इस दौरान सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश, सीएमएस एके गुप्ता, डॉ चरण सिंह, डॉ कृष्णकांत दुबे, डॉ ओम जगपाल, डॉ शशांक गुप्ता आदि मौजूद रहे।