फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Innocent separated from parents reached Hasanpur with laborer from Panipat

पानीपत से मजदूर के साथ हसनपुर पहुंचा माता-पिता से बिछड़ा मासूम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Innocent separated from parents reached Hasanpur with laborer from Panipat
Innocent separated from parents reached Hasanpur with laborer from Panipat - फोटो : HASANPUR
हरियाणा के पानीपत रोडवेज बस स्टैंड से माता-पिता से बिछड़कर एक मासूम बच्चा मजदूर के साथ रोता हुआ हसनपुर के गांव में पहुंच गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। सोशल मीडिया पर भी बच्चे का फोटो वायरल करते हुए बच्चे की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव मटीपुरा निवासी कोशिंदर हरियाणा के कैथल में फेब्रिकेशन का काम करता है। उसके साथ गांव के अन्य युवक भी काम करते हैं। गुरुवार को वह हरियाणा के कैथल से वापस अपने गांव लौट रहा था। कोशिंदर ने बताया कि पानीपत रोडवेज बस स्टैंड पर तीन वर्षीय मासूम बच्चा रो रहा था, जो काफी भूखा भी था। बच्चे को खाना भी खिलाया। आसपास पता करने पर उसके माता-पिता का कोई पता नहीं चल पाया। वह बच्चे को साथ लेकर गांव चला आया। यहां आकर थाना पुलिस को इस बाबत सूचना दी । बच्चे के फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोशिंदर का कहना है कि जिस किसी का भी ये बच्चा हो वह आकर यहां से ले जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed