फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Innocent child dies due to poisonous insect bite

Amroha News: जहरीले कीड़े के काटने से मासूम बच्चे की मौत

Sat, 12 Jul 2025 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 12 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies due to poisonous insect bite
हसनपुर (अमरोहा)। जहरीले कीड़े के काटने से छह वर्षीय गौरव की मौत हो गई। बच्चे ने खेलते समय घर में ही बने एक बिल में अंगुली घुसा दी थी। सांप के शक में परिजनों ने बिल के आसपास खोदा लेकिन वहां कुछ नजर नहीं आया। परिजनों ने बिना कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


गांव लठीरा में किसान रामचंद्र सिंह का परिवार रहता है। बृहस्पतिवार शाम को रामचंद्र का बेटा गौरव (6) रसोई में चूल्हे के पास बैठा था। वह गांव के ही स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक गौरव ने खेलते समय चूल्हे के पास जमीन पर बने एक बारीक बिल में अपनी अंगुली घुसा ली जिसमें किसी ने कीड़े ने काट लिया और खून बहने लगा। इस पर गौरव रोने लगा।
विज्ञापन

बच्चे के रोने की आवाज सुन परिजन उसके पास पहुंचे और उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। तबीयत में सुधार ने होने पर बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे परिजन गौरव को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे का शरीर नीला हो चुका था, उसके मुंह से झाग आने लगे थे और नाक से खून बहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे की ऐसी हालत देखकर माना जा रहा है कि उसे किसी सांप ने काटा है। वहीं, सांप होने के शक में परिजनों ने घर में बिल की जगह को खुदवाकर भी देखा था लेकिन वहा कुछ नहीं मिला था। मृतक गांव के ही स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। वह तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed