फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Injured factory worker dies during treatment

Amroha News: सड़क हादसे में घायल फैक्टरी कर्मी की इलाज के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Injured factory worker dies during treatment
डिडौली। सड़क हादसे में घायल फैक्टरी कर्मचारी चरन सिंह (42) की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के 36 दिन बाद आरोपी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

चरन सिंह अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के दबका गांव के रहने वाले थे। चरन सिंह डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। 22 मई 2023 को ड्यूटी करके बाइक से घर जा रहे थे। तभी अम्हेड़ा गांव के पास सामने से आ रही बाइक के चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी। हादसे में चरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें मुरादाबाद के अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, 13 जून को चरन सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मृतक चरन सिंह के बेटे अंशु कुमार की तहरीर पर आरोपी बाइक चालक शुभम नायक निवासी मुरादाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed