फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   India-Pakistan match: Excitement among cricket fans, silence prevails on the streets

भारत-पाक मैच : क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Mon, 15 Sep 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 15 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
India-Pakistan match: Excitement among cricket fans, silence prevails on the streets
अमरोहा। भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। क्रिकेट प्रेमी टीवी स्क्रीन के सामने बैठे रहे। दुकान से लेकर घरों तक में क्रिकेट प्रेमियों ने मैच का लुत्फ उठाया। इस दौरान सड़कों पर सन्नाटा रहा। हर चौके और छक्के पर दर्शक तालियां और सीटी बजाते दिखे। देर रात तक प्रशंसक मैच का आनंद लेते दिखे। मैच की शुरुआत में ही पाकिस्तान के दो विकेट गिरने पर क्रिकेट प्रेमी झूम उठे।
विज्ञापन

रविवार रात आठ बजे मैच की शुरुआत हुई। टॉस जीतकर पहले पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मैच देखने को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। हालांकि भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मुकाबले का पूरे क्रिकेट जगत को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी कड़ी में अमरोहा में भी खेल प्रेमी और प्रशंसक मैच शुरू होते ही टीवी से चिपके दिखे। साथ ही मैच का आनंद ले रहे हैं, प्रशंसकों का कहना है कि उन्हें अपने टीम पर पूरा भरोसा है, इस बार एशिया कप में भारतीय टीम पाकिस्तान को मात देगी।
विज्ञापन

क्रिकेटप्रेमी परवेज पाशा व विजय ठाकुर का कहना है कि जब भी भारत और पाकिस्तान का मैच होता है तो पूरा देश देखता है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमाचंक होता है, ऐसे में वह इंडिया-पाक के बीच हो रहे मैच का लुत्फ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मैच इंडिया ही जीतेगी और ये हमारी जीत है। भारत-पाक के बीच मुकाबले का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशंसकों ने दी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं
क्रिकेट प्रेमी जहां स्क्रीन पर आंखें गड़ाए रहे वहीं, टीम इंडिया के फैंस भी भारत की जीत के लिए दुआएं करते रहे। भारत-पाकिस्तान के इस महामुकाबले पर सभी की नजरें टिकी रहीं। प्रशंसकों ने टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में इंडिया-पाकिस्तान के मैच को लेकर लोगों में उत्साह बना रहा। हर किसी की जुबां पर आज होने वाले मैच की ही चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed