फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Indecent comments on Facebook had to be heavy, case on two

Amroha: फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, दो के खिलाफ केस दर्ज; महिला सिंगर को जान से मारने की भी दी धमकी

Mon, 13 Feb 2023 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 13 Feb 2023 01:35 AM IST
सार

आरोप है कि फेसबुक पेज पर शेयर की गई एक पोस्ट पर शहर की सुबोध नगर निवासी राहुल ठाकुर ने कमेंट्स बॉक्स में आपत्तिजनक टिप्पणी की। युवती ने जब उसकी इस हरकत का विरोध किया तो आरोप है कि उसने एक युवती के मोबाइल से फोन करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं जाति को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की।

विज्ञापन
Indecent comments on Facebook had to be heavy, case on two
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

अमरोहा। फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से टोका तो महिला सिंगर को जान से मारने व जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया। महिला सिंगर की तहरीर पर थाना नौगांवा सादात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उनकी बेटी जागरण मंडल पार्टी में बतौर सिंगर का काम करती है। आरोप है कि फेसबुक पेज पर शेयर की गई एक पोस्ट पर शहर की सुबोध नगर निवासी राहुल ठाकुर ने कमेंट्स बॉक्स में आपत्तिजनक टिप्पणी की।
विज्ञापन


युवती ने जब उसकी इस हरकत का विरोध किया तो आरोप है कि उसने बीती 6 जनवरी की रात में प्रिया नाम की युवती के मोबाइल से फोन करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं जाति को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर तहरीर दी। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर राहुल ठाकुर व प्रिया ठाकुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की जांच के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed