फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Indecency with the soldier when the mask was fired, the mob surrounded, uproar

गजरौला में मास्क को टोकने पर युवक ने की सिपाही से अभद्रता, भीड़ ने घेरा, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Indecency with the soldier when the mask was fired, the mob surrounded, uproar
गजरौला। शाम के समय गश्त पर निकले पुलिसकर्मी के टोकने पर बगैर मास्क लगाए युवक ने अभद्रता कर डाली। खींचतान भी हुई। इस पर हंगामा हो गया। बाद में पुलिस ने कई घरों में दबिश भी दी। सिपाही की तहरीर के आधार पर एक युवक के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने और महामारी अधिनियम की धाराओं रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं उसके अन्य साथियों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम यह घटना नगर की कस्बा चौकी के मोहल्ला जलाल नगर नई बस्ती में हुई। बताते हैं कि कस्बा चौकी का सिपाही हिलाल तीन अन्य साथी पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर था। उसने मोहल्ला जलाल नगर में बगैर मास्क लगाए सड़क पर खड़े एक युवक को टोक दिया। कहा कि मास्क लगा ले। आरोप है कि इसी दौरान उसने युवक की ओर डंडा लहराया। शोरशराबा होने पर मौके पर भीड़ जुट गई। इस दौरान सिपाही के साथ हाथापाई और अभद्रता किए जाने की भी चर्चा है। बाद में सिपाही वहां से चले आए और इंस्पेक्टर आरपी शर्मा को इसकी जानकारी दी। उन्होंने देर रात फोर्स के संग आरोपी एवं उसके साथियों की तलाश में कई घरों में दबिश भी दी लेकिन सफलता नहीं मिली। रात साढ़े नौ बजे इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि सिपाही की तहरीर के आधार पर अलीवारिस निवासी मोहल्ला जलालनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। भीड़ में शामिल उसके साथियों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed