फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Indecency with girl students practicing in school grounds, case registered

Amroha News: स्कूल के मैदान में अभ्यास कर रहीं छात्राओं से अभद्रता, केस दर्ज

Tue, 26 Sep 2023 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 26 Sep 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Indecency with girl students practicing in school grounds, case registered
गजरौला (अमरोहा)। निजी स्कूल के मैदान में अभ्यास कर रहीं छात्राओं पर युवक ने अभद्र टिप्पणी की। स्कूल प्रबंधक ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने ट्रैक्टर और हैरो लाकर मैदान को जोत दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यह मामला रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव का है। यहां पर नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज है। शाहबाजपुर गांव के रहने वाले सुधीर कुमार कॉलेज में प्रबंधक हैं। प्रबंधक का कहना है कि कॉलेज परिसर में खेल का मैदान है। यहां रोजाना छात्राएं और छात्र विभिन्न खेलों का अभ्यास करते हैं। 23 सितंबर की शाम को छात्राएं अभ्यास कर रहीं थीं। तभी गांव फरीदपुर का रहने वाला अजय उर्फ गोलू वहां पहुंचा और छात्राओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने लगा। छात्राओं ने इसकी शिकायत प्रबंधक सुधीर कुमार से की। इसके बाद प्रबंधक ने आरोपी अजय गोलू को वहां से भगा दिया। प्रबंधक का आरोप है कि उसी दिन देर शाम अजय उर्फ गोलू ट्रैक्टर व हैरो लेकर पहुंचा और खेल के मैदान को जोत दिया। रविवार की सुबह प्रबंधक सुधीर कुमार को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed