Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   IND vs AUS Final: People reached Shami's village with drums, video of excitement

IND vs AUS Final: शमी के गांव में ढोल नगाड़ों संग पहुंचे लोग, भांगड़ा के साथ देख रहे मैच, उत्साह की वीडियो

Sun, 19 Nov 2023 12:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 19 Nov 2023 12:51 PM IST
सार

विश्व कप फाइनल को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है। अमरोहा निवासी मोहम्मद शमी के घर पर सुबह से ही लोग जुटने लगे हैं। मौके पर लोग ढोल की थाप पर भांगड़ा कर रहे हैं।

विज्ञापन
IND vs AUS Final: People reached Shami's village with drums, video of excitement
अमरोहा में मोहम्मद शमी के गांव में उत्साह - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्वकप का फाइनल शुरू हो गया है। ऐसे में मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में अलग माहौल नजर आ रहा है। सुबह से ही शमी के घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ है। भाजपा नेता समर्थकों के साथ गांव में पहुंच गए हैं। इसके अलावा आसपास के इलाके के लोग भी जुट गए हैं।

विज्ञापन


सभी ढोल नगाड़ों के साथ वहां थिकरते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि विश्वकप में भारत जीतेगा और शमी शानदार गेंदबाजी करेंगे। वह शमी के शानदार प्रदर्शन और भारत की जीत को लेकर प्रार्थना भी कर रहे हैं। वर्ल्ड कप फाइनल मैच को लेकर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में उत्सव जैसा माहौल है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने विशेष अभियान चलाकर गांव में साफ सफाई करवाई है। इसके अलावा शमी के घर पर मीडियाकर्मी एकत्र हो गए हैं। शमी के बड़े भाई हबीब और भतीजे अहमदाबाद में विश्व कप का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे हैं। घर पर अकेली मां अंजुम आरा लगातार टीम इंडिया के जीतने और मोहम्मद शमी के अच्छे प्रदर्शन के लिए दुआ कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि इंशाअल्लाह भारत वर्ल्ड कप जीतेगा। सिम्मी (शमी) अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हालांकि मां अंजुम आरा शमी का नाम लेते ही भावुक हो जाती हैं। सहसपुर अलीनगर भारतीय क्रिकेट टीम तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का गांव है। खेत में बनी पिच पर गेंदबाजी की शुरुआत करने वाले मोहम्मद शमी अब दुनिया में छा गए हैं।

बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में मोहम्मद शमी की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी धराशायी हो गई थी। इसके बाद से शमी का नाम हर किसी की जुबान पर छाया हुआ है। देश दुनिया में मोहम्मद शमी की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी के प्रशंसक उन्हें बधाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed