फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   incrochment in river chhoiya and matawali

पुलों पर बाकी हैं छोइया-मतवाली नदी के निशान

Thu, 19 May 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 19 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
incrochment in river chhoiya and matawali
वरुणा नदी।
अमरोहा। कभी ग्रामीणों की प्रगति में सहायक बनीं छोइया और मतवाली नदी के निशान सिर्फ सड़क और रेल के पुलों पर ही बाकी हैं। कई स्थानों पर नदी की तलहटी में खेती की जा रही है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड के पहाड़ों से तमाम छोटी-छोटी नदियों का पानी जिला बिजनौर के निचले हिस्से में इकट्ठा होता था, जिसे सिलारा कहा जाता है। इससे तमाम जलधाराओं का उद्गम हुआ। इनमें बान, सोत (स्रोत), बगद, मतवाली, छोइया आदि नदियां शामिल थीं। लेकिन पहाड़ों पर डैम बनाकर इनकी जलधाराओं को रोक दिया गया।
विज्ञापन


सूख चुकी सोत और बान के निशान तो अभी बाकी हैं, लेकिन छोइया और मतवाली नदी के निशान मिट चुके हैं। ये कांकाठेर रेलवे स्टेशन के निकट दोनों तरफ से होकर बहती थीं। रेलवे स्टेशन के पास मतवाली का पुल आज भी है। यहां से आगे चलकर मतवाली नदी बिजौरा गांव के निकट पहुंचकर बगद नदी में मिल जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांकाठेर से बिजौरा तक मतवाली नदी गंदे नाले में तब्दील हो चुकी है जबकि कांकाठेर से पीछे इसका नामोनिशान तक नहीं बचा है। जबकि, छोइया का वजूद ही नहीं बचा है। नदियों में पानी आना बंद हुआ, तो जमीन पर कब्जे करके खेतीबाड़ी शुरू कर दी गई। नदियों के विलुप्त होने के बाद पचास किलोमीटर के दायरे अब फसल भी उस तरह की नहीं हो पाती तो आज से बीस वर्ष पहले होती थी। 

गंगा के नजदीक थीं छोइया, मतवाली
अमरोहा। गंगा का सबसे नजदीकी किनारा अमरोहा से महज तीस किलोमीटर की दूरी पर है। छोइया और मतवाली नदी गंगा के समानांतर बहती थीं। लेकिन, गंगा नदी से इनका मिलन बगद नदी में मिलने के बाद बदायूं के कच्छला के निकट होता था। गजरौला निवासी महकार सिंह बताते हैं कि छोइया और मतवाली में पानी बहना बंद हुआ तो लोगों ने अवैध कब्जे कर लिए। अब इन नदियों में औद्योगिक कचरा बहता है या इनकी जमीन पर खेती होती है।

अभिलेखों में 20 मीटर तो हकीकत में नाला बनी नदी 
अमरोहा(ब्‍यूरो)। बगद नदी के अस्तित्व के लिए कहीं फैक्ट्रियों का दूषित पानी तो कहीं अवैध कब्जे खतरा बने हुए हैं। संभल और बदायूं जिले में तो नदी की हालत और ज्यादा बदहाल है।

अमरोहा के मंडी धनौरा ब्लॉक के गांव तिगरी कलां से निकलने वाली बगद नदी संभल और बदायूं जिले के लिए कभी जीवनदायिनी थी। अब नदी खुद के अस्तित्व के लिए संघर्ष करती दिख रही है। गजरौला की ओद्यौगिक इकाइयाें का पानी छोड़े जाने से नदी का पानी प्रदूषित होकर तटवर्ती गांवों के लिए खतरा बना हुआ है।


वहीं, गंगेश्वरी ब्लाक के गांव पौरारा अहतमाली से थोड़ा आगे तक नदी नाले के रूप में तब्दील हो गई है। जबकि, राजस्व विभाग के अभिलेखों में रिकार्ड में बगद नदी को करीब 20 मीटर चौड़ी दर्ज होना बताया जा रहा है। संभल जिले के रजपुरा ब्लाक और बदायूं के कछला तक तो नदी का वजूद ही समाप्त होने की बात कही जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed