{"_id":"676f08b49953fe06840f7314","slug":"increase-tax-collection-pending-complaints-should-be-resolved-on-time-dm-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-131569-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर वसूली बढ़ाएं, लंबित शिकायतों का समय से हो निस्तारण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर वसूली बढ़ाएं, लंबित शिकायतों का समय से हो निस्तारण : डीएम
Sat, 28 Dec 2024 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। कर-करेत्तर वसूली और सीएम डैशबोर्ड की बैठक में डीएम ने वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड में जिले की रैंक खराब नहीं होनी चाहिए।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डीएम निधि गुप्ता वत्स ने खाद्य व औषधि वसूली में तेजी लाने को कहा। तहसीलों में लंबित मुकदमों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए उन्होंने अभियान चलाकर लंबित शिकायतों का निस्तारण करने को कहा। कहा कि शिकायतों का डिफाल्टर की श्रेणी में आने से पहले उनका निस्तारण होना चाहिए।
उन्होंने बेसिक शिक्षा, कृषि विभाग, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, फैमिली आईडी, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा भी की। कहा कि गुणवत्ता के साथ लक्ष्य के अनुसार रैंकिंग बेहतर बनाने का प्रयास किया जाए। जिससे जनपद की रैकिंग में गुणात्मक सुधार हो सके। कहा कि किसी भी स्थिति में जनपद की रैंकिंग बिगड़नी नहीं चाहिए। सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग बिगड़ी तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, एडीएम वित्त एवं राजस्व बृजेश त्रिपाठी, एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव समेत विभागीय अधिकारी व एसडीएम भी मौजूद रहे।