फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Incomplete construction of culvert becomes a problem for villagers

Amroha News: हसनपुर में मुख्य मार्ग पर जलभराव, लोग परेशान

Sat, 07 Jun 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 07 Jun 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Incomplete construction of culvert becomes a problem for villagers
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

लालबाग रेतिया मोहल्ले में नाले चोक होने और गंदे पानी की निकासी न होने से मुख्य रास्ते पर जलभराव हो गया है। मोहल्ले के लोग पानी के बीच से निकलकर जाने का मजबूर है। आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ताओं व मोहल्ले के लोग ने शुक्रवार को मोहल्ले में इकट्ठा हुए और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने पालिका के अधिकारियों से जलभराव की समस्या का समाधान करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि शनिवार को बकरीद है। जलभराव की समस्या का समाधान न होने पर नमाजियों को गंदे पानी के बीच से निकलकर जाना पड़ेगा। प्रदर्शन में बाबा फरीद, सादिक कादरी, मारूफ अंसारी, असीम अंसारी, अनस जुनैद, कबीर, गुड्डू जफर, कुर्बान सैफी, रिजवान सैफी और इमरान सैफी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी ने जल्द समस्या के समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed