फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Incomplete construction of culvert becomes a problem for villagers

Amroha News: पुलिया का अधूरा निर्माण बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत

Sat, 07 Jun 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 07 Jun 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Incomplete construction of culvert becomes a problem for villagers
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव नगलिया मुंशी और औसा माफी मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हैं। कई बार दुपहिया वाहन चालक इसमें गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। करीब पांच साल पहले नहर विभाग ने सिंचाई नहर का निर्माण कार्य शुरू कराया था।
इसी परियोजना के तहत गांव नगलिया मुंशी और औसा माफी मार्ग पर पुलिया के निर्माण के लिए करीब आठ फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था, लेकिन विडंबना यह है कि पांच साल बाद भी पुलिया का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीण महिपाल सिंह, टेकचंद सिंह राणा, कृष्ण कुमार शर्मा, सुखदेव शर्मा आदि ने बताया कि पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे की दूसरी साइड का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिया के लिए बने गड्ढे के आगे पानी की निकासी के लिए कोई खुदाई या नाला निर्माण भी नहीं कराया गया है। यह स्थिति लोगों के लिए एक समस्या बन चुकी है। खासकर बारिश में पानी भरने से ग्रामीणों की दिक्कतें और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश होने पर पुलिया के लिए खोदा गया गड्ढा पानी से भर जाता है। एक ओर जहां जलभराव होने से सड़क पर आवागमन प्रभावित होता है। वहीं करीब आठ फीट गहरे गड्ढे में पानी भरने से किसी भी समय अप्रिय घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पुलिया और सिंचाई नहर का निर्माण पूरा कराने की मांग की है। ताकि इसमें मध्य गंगा नहर का पानी छोड़ा जा सके और किसान अपनी फसलों की सिंचाई कर सकें। एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच करा जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed