{"_id":"672007208664fd5db101f3f4","slug":"income-and-merit-based-examination-will-be-conducted-at-six-centers-in-the-district-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-128344-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिले में छह केंद्रों पर होगी आय और योग्यता आधारित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिले में छह केंद्रों पर होगी आय और योग्यता आधारित परीक्षा
विज्ञापन
अमरोहा।
राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित परीक्षा का आयोजन दस नवंबर को होगा। परीक्षा के लिए ब्लॉक स्तर पर छह केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये के हिसाब से 48 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए सितंबर माह में ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। शैक्षिक सत्र 2024-25 में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और परिषदीय के विद्यालय में कक्षा आठ में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए थे, जिनके अभिभावकों की आय 3.5 लाख रुपये से कम हो। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब परीक्षा की तैयारियां भी जोर पकड़ने लगी हैं। जिले में परीक्षा के लिए हर ब्लॉक में एक केंद्र बनाया गया है।
अमरोहा के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जोया के लिए सिख इंटर कॉलेज, मंडी धनौरा के लिए श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, गजरौला के लिए ज्ञान भारती इंटर कॉलेज, हसनपुर के लिए श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज और गंगेश्वरी के लिए ग्रामोदय इंटर कॉलेज गंगेश्वरी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के लिए अनुक्रमांक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारी की जा रही है। परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित व सामाजिक विज्ञान के सवाल पूछे जाएंगे।