Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   In the running competitions, Ansh and Rajan each won two events.

Amroha News: दौड़ प्रतियोगिताओं में अंश और राजन ने दो-दो स्पर्धाएं जीतीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
In the running competitions, Ansh and Rajan each won two events.
अमरोहा। विकासखंड जोया के ग्राम पतई खालसा स्थित पंचायत खेल स्थल पर बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। दौड़ प्रतियोगिताओं में अंश और राजन ने दो-दो स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ गांव सिनौरा के ग्राम प्रशासक वसीम अहमद और पुरुजीत सिंह ने किया। बालक वर्ग की 50 और 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय जीवाई के अंश प्रथम रहे। बालिका वर्ग की दौड़ में इसी विद्यालय की अनमता ने बाजी मारी। जूनियर बालक वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में भीकनपुर मुंडा के राजन प्रथम रहे। वहीं, बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में बरखेड़ा राजपूत की सुभाना ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने, प्रतिभा निखारने और शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान एआरपी भूपेंद्र सिंह, जयदीप चौधरी, मृणाली गोला, वरिष्ठ एनपीआरसी जाकिर हुसैन, पूर्व जिला व्यायाम शिक्षक सुशील नागर, लक्ष्य त्यागी, जमशेद शरीफ और सहरोज आलम मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं के संचालन में पूर्व एनपीआरसी अनीस अहमद, अभिषेक कटारिया और अरुणा गोले ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed