फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   In the meeting of Bhakiyu Tikait, demand was made to declare the rate of sugarcane before the start of the sugar mill.

Amroha News: भाकियू टिकैत की बैठक में गन्ने का रेट चीनी मिल शुरू होने से पहले घोषित करने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
In the meeting of Bhakiyu Tikait, demand was made to declare the rate of sugarcane before the start of the sugar mill.
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक में प्रदेश सरकार से मांग की गई है कि गन्ने का रेट पेराई सत्र शुरू होने से पहले घोषित किया जाए। बैठक में छुट्टा पश़ुओं को पकड़ कर गोशाला भेजने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत की तहसील स्तरीय एक बैठक शनिवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित की गई। तहसील अध्यक्ष देशराज सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गन्ने का रेट कई सालों से नहीं बढ़ाया है जबकि हरियाणा सरकार ने गन्ने के रेट में 15 रुपये की वृद्धि की है। उन्होंंने गन्ने का रेट पेराई सत्र शुरू होने से पहले घोषित किए जाने व गन्ने का रेट 500 रुपये किए जाने की मांग की। बैठक में छुट्टा पशुओं को पकड़ कर गोशाला भेजने की मांग की गई। किसान नेताओं का कहना था कि छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। बैठक में तिगरी मेले में लगने वाले शिविर पर चर्चा की गई। मंडल उपाध्यक्ष सौवीर सिंह ने कहा कि शिविर की मर्यादा कायम रखनी चाहिए। नशे से दूर रहने व किसानों के मुद्दे पर लगातार चर्चा पर विचार किया गया। इस मौके पर सुभाष चीमा, राहुल यादव, जयपाल सिंह, फुलवास सिंह, तुषार दाहिया, निरंजन सिंह, वचन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed